शुक्रवार, दिसंबर 30, 2011

घिर आए मेघ पिया

घिर आए मेघ पिया  तुम न आए

होता क्यों महीना सावन का सुहाना
पाती में लिख भेजी तुमने बहाना
सौतन की याद में मुझे बिसराए

घिर आए मेघ पिया  तुम न आए

जाने क्यों आती है जालीम जवानी
होती क्यों गौरा सब साजन सयानी
निष्ठूर निर्दयी तेरी यादें सताए

घिर आए मेघ पिया  तुम न आए

मालुम जो होता की निष्ठुर हो राजा
बजवाते क्यों बाबा देहरी पे बाजा
अच्छा था रह जाती मैं बिना ब्याहे

घिर आए मेघ पिया  तुम न आए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें