लाख तुम छिपाओ
कुछ मत मुझे बताओ
यह प्यार का नशा है
सर चढ़के बोलता है
आखें तुम्हारी रक्तिम
क्यों हो रही अभी से
तुम भींग क्यों रही हो
अनजान सी नमी से
तुम लाख सर हिलाओ
नज़रें भले चुराओ
यह प्यार का नशा है
सर चढ़के बोलता है
धड़कने तुम्हारे दिल की
क्यों तेज़ हो रही हैं
साँसों की तेरी उष्मा
सब भेद कह रही है
सब भेद कह रही है
नाख़ून न चबाओ
तुम लाख भाग जाओ
यह प्यार का नशा है
सर चढ़के बोलता है
दर्पण के सामने जा
खुद उससे पूछ देखो
वह झूठ अगर कहे तो
तुम दोष मुझको देना
आँचल की ओट करके
मुँह न मुझे बिराओ
यह प्यार का नशा है
सर चढ़के बोलता है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें