सोमवार, मार्च 17, 2014

शहर

और वहाँ
जहाँ हमारी प्राचीन सभ्यता का अन्त हो रहा हैं
जहाँ हम भागते हैं
समय के पीछे
तजकर मनुष्यता
एक ही मकान में रहते हुए भी
जहाँ
हम मरे हुए व्यक्ति के कमरे के उपर बैठकर
मनाते हैं  खुशियाँ
शहर
ना जाने क्यों
तुम्हारे यहाँ के लोग
इतने निर्मम होते हैं । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें