सोमवार, मार्च 17, 2014

सम्बन्ध

मेरे रकीबों को पता है
कविता मेरी महबुबा है
कितनी गलत फहमी में है मेरे रकीब
उन्हें पता नही
कविता मेरी बीवी है
जिन्हे पता है कविता मेरी बीवी है
वे भी कहा जान पायें हैं
मेरे और कविता के बीच के संबंध को
मेरे खुशकहम रकीबों
तुम बाज नही आओगे
दुसरों की जिन्दगी में झाकनें से
तो सुनो मैं बताता हूँ तुम्हें
कविता मेरी जिन्दगी है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें