मंगलवार, मार्च 18, 2014

धुन

यही है वह सबसे ऊँचा पहाड़
जिस पर मैं चढ़ नही पाया हूँ
यही है वह सबसे उच्छिखल नदी
जिसमें मैं तैर नहीं पाया हूँ
यही है वह सबसे घना अरण्य
जिसे मैं पार नहीं कर पाया हूँ
यही है वह सबसे सुन्दर औऱत
जिसके साथ मैं सो नहीं पाया हूँ
दोस्त
मेरी असफलता पर मत हँसो
मैं प्रयासरत हूँ
तुम्हे तो पता है
असफलता ही सफलता की कुंजी है । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें