रविवार, जून 30, 2013

मजा

मजा का
अपने - अपने परिपेक्ष मे 
विस्तृत  फलक होता है 

बच्चों को खेलने में मजा आता है 

किशोरों को लड़कियों को छेड़ने मे मजा आता है 

किसी -किसी को सताने में मजा आता है 

किसी -किसी को जलाने में मजा आता है 

बुद्धिजीवियों  को शराब की चुस्कियों में मजा आता है

मजदूरों को शराब की भट्ठियों में बैठ,
गप्पे लड़ाने में मजा आता है

मुझे मजा आता है
अपने कवि मित्रों से यह कहने में कि
                  मैं सदी का महान कवि हूँ

सचमुच मुझे बहुत मजा आता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें